फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सभी ब्लॉकों में पुष्टाहार वितरण का जिम्मा नैफेड को देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अलग-अलग स्थानों पर चार इकाई का निर्माण कर आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार आपूर्ति करने का जिम्मा लिया था। इसमें अकबरपुर स्थित अन्नपूर्णा महिला लघु उद्योग द्वारा अकबरपुर के 437 आंगनबाड़ी केंद्रों पर, अमर प्रेरणा लघु उद्योग समूह ने जलालपुर विकास खंड के 333 आंगनबाड़ी केंद्र जबकि सबेरा प्रेरणा महिला लघु उद्योग द्वारा भीटी के 212 और कटेहरी के 232 केंद्रों को पुष्टाहार बांटना था। लेकिन इन संस्थाओं ने समय से पुष्टाहार वितरित नहीं किया। संघर्ष महिला प्रेरणा लघु उद्योग को जहांगीरगंज के 258 व रामनगर के 250 केंद्र में आपूर्ति करनी थी लेकिन आपूर्ति नहीं की जा सकी। ऐसे में पुष्टाहार वितरण की जिम्मेदारी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पूर्व में नैफेड को दी गई थी।
विज्ञापन

अब सभी 10 ब्लॉकों में नैफेड को पुष्टाहार वितरण की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। मालूम हो कि जिले में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें दो लाख आठ हजार छह वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं।

जल्द जारी होगा आवंटन
नवंबर माह के लिए एक दो दिन में आवंटन शासन से जारी होना है। उम्मीद है कि इस बार सभी विकासखंडोंं के लिए नैफेड को आपूर्ति की जिम्मेदारी दी जाएगी। - एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें