श्रवण् ाक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। श्रवण क्षेत्र धाम में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले मेले की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। जहां झूले आदि लगने शुरू हो गए हैं तो वहीं कृषि उपकरण, मिठाई व खजले की दुकानें भी सजने लगी हैं। श्रद्धालु मड़हा व बिसुही के संगम में स्नान कर श्रवण कुमार की पूजा-अर्चना करेंगे।
पवित्र श्रवण क्षेत्र धाम में प्रत्येक वर्ष अगहन पूर्णिमा के स्नान के साथ मेले का शुभारंभ होता है। संतों व साधुओं का भी इस मौके पर जमावड़ा रहता है। इस वर्ष श्रवण क्षेत्र धाम में मेले का शुभारंभ 8 दिसंबर गुरुवार से होगा। इसके लिए तेेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
न सिर्फ घाटों की वरन परिक्षेत्र की भी साफ-सफाई की जा रही है। झूलों के साथ ही तरह-तरह की दुकानें सजने लगी हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसनेही ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
उधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। खोया-पाया केंद्र की भी स्थापना होगी। मेले में शरारती तत्वों व जेबकतरों आदि पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्ती टीम तैनात रहेगी।