अंबेडकरनगर। राजकीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक होगी। जिला ओलंपिक एसोसियेशन सचिव डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि 14 मार्च से तीन दिन तक खेल स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी।
इसमें कई प्रमुख टीमें भागीदारी करेंगी। आयोजन को भव्य ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को आयोजन मंडल से जुड़े सदस्यों की बैठक कर तैयारियों को गति दी जाएगी।