एक गर्भवती महिला छितूनी गांव अपने मायके गई थी। वहां वह कपड़े प्रेस कर रही थी। तभी अचानक प्रेस में करंट आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का तीन साल का एक बेटा है।
हादसे के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भीटी थाना क्षेत्र के जमोलीगंज निवासी प्रमोद मिश्र की पत्नी शालू (30) अहिरौली स्थित छितूनी गांव मायके गई थी। वह 14 अगस्त की शाम को कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी बीच प्रेस में अचानक करंट आ गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई।
गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे किसी प्रकार प्रेस से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आननफानन में उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।