विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा नगर क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा में रमजान शहीद रहमतुल्लाअलैह का 58वां उर्स मनाया गया। उर्स के मौके पर कुल शरीफ का आयोजन किया गया। दोपहर में बाबा रमजान शहीद पर उनके अकीदतमंदों ने चादर पेश की। इसके साथ ही मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस मौके पर कव्वाली का भी आयोजन किया गया, जिसका जायरीनों ने लुत्फ लिया। जायरीनों ने ढोल-नगाड़े के साथ मजार पर पहुंचकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। प्रोग्राम के तहत कव्वाल ने एक से एक कलाम पेश किए, जिस पर लोगों ने खूब हौसलाफजाई की। इस दौरान काशिद जैदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद