अंबेडकरनगर। टांडा विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त के नेतृत्व में रविवार को टांडा नगर स्थित झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधि व समर्थकों ने यज्ञ में आहुति डाल ईश्वर से कोरोना महामारी के उन्मूलन के लिए प्रार्थना की। अपील हुई कि सभी लोग कोरोना महामारी के संदर्भ में जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
देश को कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए रविवार को टांडा नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में विशेष यज्ञ का आयोजन हुआ। सभी ने यज्ञ में आहुति डाल ईश्वर से कोरोना महामारी उन्मूलन के लिए प्रार्थना की। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना महामारी के इस जंग में अपना योगदान दें। यदि बहुत जरूरी कार्य हो तभी बाहर निकले।
इस दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन निश्चित रूप से तय करें। इससे पहले विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू व समर्थकों ने मंदिर परिसर को विधिवत सैनिटाइज किया। मंदिर परिसर में साफ सफाई भी की। नागरिकों से आहवान किया कि सभी लोग अपने घर व आसपास की नियमित तौर पर साफ सफाई करें। मौके पर जयपाल मौर्य, अनिल कसौधन, दशरथ, राकेश गौड़, सुयश आदि मौजूद रहे।