फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दहेज की मांग को लेकर पत्नी की पिटाई करने व घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर का है। वादिनी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 25 जुलाई को पति देवी प्रसाद उपाध्याय ने दहेज में एक लाख रुपये नकद व बाइक देने को लेकर विवाद कर लिया। जब उसने ऐतराज जताया तो पति देवी प्रसाद ने न सिर्फ कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। इसमें उसके जेठ दुर्गा प्रसाद उपाध्याय व जेठानी सीमा उपाध्याय भी शामिल रहीं।
पीडि़ता ने बताया कि इससे पहले भी दहेज के लिए उसे तीनों मिलकर प्रताड़ित करते रहे। कई बार गाली-गलौज भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें