फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 11:02 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि वृद्धा पेंशन पाने वाले जिन पात्रों का निधन हो चुका है, उनके स्थान पर गांव के अन्य पात्रों को योजना का समुचित लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। बर्बाद हुई खरीफ फसल से संबंधित किसानों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


इसके लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। वे आर्थिक सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

वक्ताओं ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने में मनमानी बरते जाने का आरोप लगाया। कहा कि गांव के तमाम पात्र अभी भी पेंशन, आवास व अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित चल रहे हैं।
विज्ञापन


पात्र लंबे समय से समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में सात सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान नरेंद्र, संतदेव, जय सिंह, रामबुझारथ, रामधारी, रामकेवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें