ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर विकासखंड में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। ग्राम प्रधान के 283 पद के सापेक्ष 2366 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3 हजार 467 के सापेक्ष 3311 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
पहले दिन जहां ग्राम प्रधान पद के लिए 1320 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 660 दावेदारों ने नामांकन किया था, वहीं मंगलवार को अंतिम दिन ग्राम प्रधान के लिए 1046 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2651 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
जहांगीरगंज विकासखंड में ग्राम प्रधान के 107 पद के सापेक्ष 427 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पद के सापेक्ष 866, रामनगर में ग्राम प्रधान के 104 पद के सापेक्ष 340 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पद के सापेक्ष 1009 व बसखारी विकासखंड में ग्राम प्रधान के 72 पद के सापेक्ष 279 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पद के सापेक्ष 776 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।