आननफानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ग्राम प्रधान पद के दावेदार राकेश कुमार उर्फ विक्की (30) पुत्र रामसहाय मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे करीब अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहा था। इसी दौरान बाइक से वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके बाएं बांह में जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोली की आवाज से घरों में मौजूद ग्रामीण भी बाहर आ गए। समर्थकों ने घायल राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि चुनावी रंजिश के चलते राकेश पर जानलेवा हमला किया गया।