भक्त प्रह्लाद सेवा समिति की बैठक में मौजूद सिंधी समाज के लोग
अंबेडकरनगर। सिंधी समाज की सामाजिक संस्था भक्त प्रह्लाद सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शहर के एक निजी रिसॉर्ट में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने की व संचालन महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया।
सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास संगवानी ने कहा कि नवगठित यह मैत्री संघ अंबेडकरनगर के साथ अयोध्या व सुल्तानपुर तीनों जिलो में बारी-बारी से बैठक कर समाज की प्राचीन परंपराओं, संस्कृति और युवाओं के सामाजिक योगदान पर चर्चा करेगा। कन्या विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर माह अनाज वितरण के साथ साथ हर माह वृद्ध महिलाओं को आर्थिक सहयोग करना समिति का संकल्प है। महासचिव ओमी ने कहा कि पहितीपुर चौराहे पर प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा जल्द ही लगवाई जाएगी। भक्त प्रह्लाद यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम आहूजा ने रवि चंदानी व सागर संगवानी को यूथ विंग में शामिल किया। बैठक में रमेश मोटवानी, राजकुमार मोटवानी, शंभू लखमानी, ध्रूव लखमानी, कन्हैया माखेजा, सुनील रामानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद