फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 40 घंटे बाद शुरू हो पाई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 40 घंटे बाद गुरुवार दोपहर अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले की करीब तीन हजार की आबादी को सुचारु बिजली मिल सकी। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। गुरुवार को दोपहर तक उपभोक्ताओं को एक-एक बाल्टी पानी के लिए दूसरे मोहल्ले तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित शीतला आश्रम के बगल में बिजली के खंभे को मंगलवार रात लगभग 10 बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग तीन हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई थी। बुधवार सुबह शिकायत दर्ज कराने के काफी देर बाद बिजलीकर्मी गड़बड़ी दूर करने के लिए पहुंचे थे।
दोपहर बाद खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। नतीजतन देर शाम तक गड़बड़ी पूरी तरह से दूर नहीं हो सकी। ऐसे में एक बार फिर से बुधवार रात नागरिकों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह फिर से बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
इससे पहले संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। एक-एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें दूसरे मोहल्लों की दौड़ लगानी पड़ी। क्षेत्र के राजीव, रंजीत, निनकू, सतीश, इमरान, शोएब व गिरिजाशंकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते बिजलीकर्मी सक्रिय हो गए होते तो इस प्रकार की मुश्किलें न होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें