फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धौलागिरि सदन बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
तक्षशिला एकेडमी में बुधवार को विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के तक्षशिला एकेडमी में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इस दौरान हुई स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर धौलागिरि सदन ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के सभी सदन के छात्रों ने भव्य परेड के आयोजन के बाद सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर मौजूद अभिभावकों का मन भी मोह लिया। विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं।
इन प्रतियोगिताओं में अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। इसके पश्चात मार्शल आर्ट, भाला फेंक, डिस्कस-थ्रो, स्काउट व योग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

चारों सदनों में धौलागिरी सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम, अन्नपूर्णा दूसरे, कंचनजंगा तीसरे व नंदा देवी सदन के बच्चे चौथे स्थान पर रहे। विजेताओं को समारोह के मुख्य अतिथि उदयराज तिवारी, सांसद रितेश पांडेय व जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
सांसद व प्रबंधक रितेश पांडेय ने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें