इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय से 450 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की जा रही है, मगर अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बसखारी नगर पंचायत के मोहल्ला रामजानकी, आजाद नगर व मुजफ्फरनगर को विद्युत आपूर्ति करने वाला 250 केवी का ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व फुंक गया था। इससे मोहल्ले के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
सोमवार को जब उपभोक्ताओं ने सख्त रुख अख्तियार किया तब जाकर पावर कॉर्पोरेशन ने जले हुए ट्रांसफार्मर को हटवाने की औपचारिकता पूरी की। हालांकि अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। इससे तीनों मोहल्ले की करीब दो हजार आबादी बिजली संकट से जूझ रही है।
उपभोक्ता सर्वेश गुप्त, रामभरत, मोनू श्रीवास्तव आदि ने पावर कॉर्पोरेशन से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। कहा कि जब तब तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल पाएगी। अधिशाषी अभियंता के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्धता के प्रयास चल रहे हैं।