फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बेपटरी

विज्ञापन
अफजलपुर में तार पर गिरी बांस की कोठ को काटते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पिछले दो दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था रविवार को भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति लगभग बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक गांवों में टूटे बिजली खंभों और तारों की मरम्मत बाकी है। लगातार बारिश के बीच बिजलीकर्मी फॉल्ट ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में देर रात बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई, लेकिन बार-बार फॉल्ट होने से लोगों को परेशानी होती रही। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र पर शिकायतों का अंबार लगा रहा। वीआईपी फीडर, शहजादपुर और अयोध्या मार्ग पर शाम तक कई बार बिजली गुल हुई। लोरपुर में खराब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चौथे दिन भी नहीं बदला जा सका। इससे लोगों में नाराजगी है। टांडा के सेवागंज गंज क्षेत्र में एनवा बाजार स्थित निजी आईटीआई के पास 25 सितंबर को टूटे चार बिजली खंभे रविवार शाम तक नहीं बदले जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीकर्मी हाईड्रा मशीन उपलब्ध न होने की बात कहकर काम टाल रहे हैं।
आलापुर संवाद के अनुसार रामनगर उपकेंद्र क्षेत्र में 64 और आलापुर क्षेत्र में पांच बिजली खंभे टूटे थे। रविवार को सभी फीडर चालू कर दिए गए, लेकिन 20 से अधिक गांवों में आपूर्ति अब भी बाधित है। जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि जहां 11 हजार वोल्ट की लाइनें ठीक हैं, वहां आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सोमवार तक व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुलेमपुर संवाद के अनुसार मुबारकपुर उपकेंद्र से संचालित सुलेमपुर और हीरापुर फीडर की आपूर्ति दो दिन बाद भी सामान्य नहीं हो सकी। एकडल्ला, साबुकपुर, जल्लापुर, त्रिमुहानी, सिसवा, चौबे का पूरा और मिश्रौलिया समेत कई गांवों में कर्मचारी टूटे खंभे व पेड़ हटाने तथा जंपर ठीक करने में जुटे रहे। अवर अभियंता अंकित राज ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है।
भीटी संवाद के अनुसार सेनपुर उपकेंद्र के समरसिंहपुर, टेमा, थरिया कला, तेजापुर, इटवा, गोविंदापुर, समंथा और सया समेत कई गांवों में 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। महरुआ और कटेहरी क्षेत्र में भी यही स्थिति है। जमुनीपुर संवाद के मुताबिक दुल्लापुर फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों में 72 घंटे से बिजली नहीं आई है।
मोबाइल हुए बंद, संपर्क टूटा
बिजली नहीं आने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। ग्रामीणों को फोन चार्ज कराने के लिए टांडा, इब्राहिमपुर, कटेहरी और भीटी से अकबरपुर तक आना पड़ रहा है।
कुटीर उद्योग भी प्रभावित
बिजली न होने से चक्कियां, वेंडिंग मशीनें और जनसेवा केंद्र बंद हैं। टांडा और जलालपुर में पावरलूम आधारित कारोबार भी प्रभावित हुआ है। छोटे व्यवसायियों और कारीगरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जल्द पूरी आपूर्ति होगी बहाल
लगातार बारिश के बीच अधिकारी और बिजलीकर्मी फॉल्ट ठीक करने में जुटे हैं। शहरी क्षेत्रों में लगभग आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां खराबी है, वहां युद्धस्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही पूरी आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें