फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर सहित 150 गांवों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
.पतोना फीडर क्षेत्र में जंपर ठीक करता बिजलीकर्मी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश ने जिले में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, बिजली के तार टूटने, जंपर कटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बहाल होने में लगभग 14 घंटे लग गए।
विज्ञापन

महरुआ बिजली घर से जुड़े वेस्ट, नसीपुर, मंसापुर और पतौना फीडर से लगभग 100 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात 12 बजे के आसपास पतौना फीडर के सभी गांवों में बिजली गुल हो गई। खजूरडीही में बिजली के तार पर बांस की कोठ गिरने से तार टूट गए। वहीं, हीडीपकड़िया और कल्लेपुर में जंपर कटने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई। जब इन जगहों पर मरम्मत के बाद पतौना फीडर की बिजली बहाल करने का प्रयास किया गया, तो जयसिंहपुर में भी जंपर कटा हुआ पाया गया। बुधवार सुबह 8 बजे तक वेस्ट, नसीपुर और मंसापुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। दोपहर दो बजे सभी फॉल्ट ठीक करने के बाद ही पतौना के प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
अकबरपुर क्षेत्र में भी बिजली की समस्या गंभीर रही। टाउन मुंगरी, धौरहरा, गौरा, पकड़िया, सोनगांव, बर्धाभिउरा, अंधियरवा सहित 20 गांवों में बुधवार भोर 4 बजे अचानक बिजली आपूर्ति गुल हो गई। दोपहर 2 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार रात करीब 11 बजे अकबरपुर के औलियापुर मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते करीब 500 आबादी की बिजली गुल हो गई। बुधवार दोपहर तीन3 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर के पटेलनगर और वीआईपी बिजली घर क्षेत्र में भी बुधवार को दिनभर बिजली कटौती जारी रही, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पतौना बिजली घर के 10 एमबीए मुख्य ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण बुधवार दोपहर 3 बजे धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा।

एक माह से ट्रांसफार्मर खराब
जाफरगंज बिजली घर के बेलउआ फीडर के सिकरोहर बढ़ईपुर में लगा 16 केवीए ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शिकायतें कीं, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। इसके चलते करीब एक हजार आबादी को पिछले एक महीने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
बहाल कराई गई आपूर्ति
बारिश के चलते कई जगह फाॅल्ट हुए थे, जिन्हें ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उपभोक्ताओं से अपील है कि घरों में जरूरी बिजली उपकरणों को ही चलाएं, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें