फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार घंटे ठप रही 20 हजार आबादी की बिजली

Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर की बिजली शुक्रवार को दिन में चार घंटे बाधित रही। इससे 20 हजार की आबादी को परेशानी हुई। इससे पहले शहजादपुर के नई सड़क क्षेत्र के दो हजार लोगों को 20 घंटे बाद शुक्रवार शाम बिजली मिल पाई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में नई सड़क स्थित बरातघर के निकट लगा 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार देर शाम जल गया। इससे करीब दो हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर बदला जा सका। शहजादपुर नगर में दोपहर दो बजे मरैला उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंंद्र के बगल एक खंभा जर्जर हो जाने के चलते उसे बदलने में चार घंटे लगा दिए गए। इससे शाम छह बजे तक लोग गर्मी से परेशान रहे। अवर अभियंता रवींद्र कुमार पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के साथ खंभे को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें