फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती से 30 हजार आबादी परेशान

Wed, 12 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की आधी आबादी उमस भर्ती गर्मी में बिजली की कटौती से परेशान है। इस परेशानी को मरैला उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में लगातार ट्रिपिंग से मुश्किल और बढ़ा रही है। यह हालात नगर का शहजादपुर फीडर ओवरलोड होने के चलते लगातार बने हैं। दिन-रात की कटौती से परेशान लोगों की परेशानी को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी दूर नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मरैला उपकेंद्र से शहजादपुर फीडर को मिलने वाली बिजली की आपूर्ति अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों की 30 हजार की आबादी को होती है। इसी उपकेंद्र से कई ग्रामीण क्षेत्रों को भी आपूर्ति की जाती है। शहजादपुर फीडर लगातार ओवरलोड है। इसके चलते थोड़ी-थोड़ी देर पर बिजली आपूति ठप हो जाती है। यह सिलसिला कई दिनों से सुबह से शाम तक लगातार चल रहा है। भीषण गर्मी में बिजली के बिना लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है।
उपकेंद्र के कर्मचारियों का मानना है कि शहजादपुर फीडर पर लोड कम करके आपूर्ति में कुछ सुधार किया जा सकता है। शहजादपुर के कुछ हिस्सों को टाउन उपकेंद्र से जोड़ दिया जाए तो लोड कम हो जाएगा। लेकिन इस तरफ उपकेंद्र के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा लगभग 30 हजार की आबादी प्रतिदिन भुगत रही है। सोमवार को शहजादपुर फीडर क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को भी दिन भर कटौती होती रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
क्षेत्र के श्रवण कुमार और आलोक ने बताया कि इस समय 24 घंटे में 40 से 50 बार तक ट्रिपिंग हो रही है। बंटी शुक्ला का कहना है कि बिजली जाने और आने का भरोसा नहीं रहा। विभाग के इंजीनियर नगर फीडर का लोड कम करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। सावित्री, मीनाक्षी व पंकज वर्मा ने बताया कि शहजादपुर में बिजली का संकट काफी दिनों से बना है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ओवरलोडिंग से हो रही दिक्कत
अकबरपुर नगर का शहजादपुर फीडर ओवरलोड है। इसके चलते दिक्कत आ रही है। गत दिनों खंभे व तार टूटने तथा गौहन्ना फीडर पर तार बदले जाने के चलते भी आपूर्ति प्रभावित हुई। आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें