अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर में नई सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम चार बजे अचानक जलने लगा। इससे आसपास मौजूद लोग भाग खड़े हुए। देखते ही देखते पास के दूसरा ट्रांसफार्मर भी तेल के रिसाव से जल उठा। पास में खड़े बैंक के ग्राहकों के वाहनों को आननफानन में हटाया गया। इसके बावजूद बैंक के सहायक प्रबंधक की कार आग की चपेट में आ गई। बैंक में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से कार का अगला हिस्सा जल गया।