फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जंपर कटने और तार टूटने से 70 गांवों में बिजली संकट

विज्ञापन
 टांडा क्षेत्र में बिजली फाल्ट ठीक करता बिजलीकर्मी। स्रोत स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग इससे परेशान हैं। शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न इलाकों में लंबी बिजली कटौती दर्ज की गई। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11 बजे सुलेमपुर फीडर से सोनहन, साबुकपुर, सुलेमपुर, मिश्रौलिया, चौबे का पूरा, एकडल्ला, अजमेरी, फूलपुर सहित करीब 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। इस घटना से 24 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने सोचा कि यह कोई सामान्य फाॅल्ट होगा और आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी। लेकिन रात एक बजे तक भी बिजली नहीं आने पर बिजलीकर्मियों को फोन करना शुरू किया। कई बार फोन करने के बाद भी किसी जिम्मेदार का फोन नहीं उठा। इसके चलते पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी में हलकान होना पड़ा। शनिवार सुबह 7:15 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
साउथ वेस्ट बिजली घर से अशोक बिहान कॉलोनी सहित 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार रात एक बजे यहां भी बिजली आपूर्ति अचानक गुल हो गई। करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई, लेकिन चार बजे दोबारा बिजली चली गई और शनिवार सुबह नौ बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10:30 बजे वीआईपी बिजली घर से चलने वाले रगड़गंज के पास फाॅल्ट हो गया। इसके कारण पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट और हाजीनगर सहित 10 मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद फाॅल्ट को ठीक किया जा सका। इसके बाद ही इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।
बिजली घरों पर ओवरलोडिंग की समस्या
अकबरपुर के लगभग सभी फीडरों पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। इसी के चलते तार टूटने और बिजली ट्रिपिंग की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। साउथ वेस्ट बिजली घर अपनी क्षमता से अधिक ओवरलोड चल रहा है। कुर्की, पटेलनगर और मरैला बिजली घर का भी यही हाल है। यह स्थिति बिजली आपूर्ति को और अधिक अनिश्चित बनाती है।
जल्द फॉल्ट ठीक करने के हैं निर्देश
फाॅल्ट होने पर जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश सभी को दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहजादपुर बिजली घर के निर्माण के लिए जमीन ढूढ़ ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें