फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: बिजली चेकिंग के दौरान अभद्रता को लेकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वाजिदपुर मोहल्ले में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम के रवैये को लेकर मंगलवार को नागरिक भड़क गए। महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वाजिदपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अख्तर के घर मंगलवार दोपहर कुछ संविदा कर्मचारी बिजली जांच के लिए पहुंच गए। आरोप के मुताबिक घर पर मौजूद महिलाओं ने उनका परिचय जानने की कोशिश की तो कर्मचारी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। महिलाओं व कर्मचारियों के बीच इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि महिलाओं से अन्य अभद्र आचरण किया गया। इस पर लोग भड़क गए।
स्थिति बिगड़ता देख सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई। डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस पर दो दर्जन से अधिक लोग कोतवाली पहुंच गए और कर्मचारियों के रवैए पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

मोहम्मद अख्तर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है। प्रभारी कोतवाल सैफुल्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। जांच कर समुचित कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें