फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: गांव के बाहर जला मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र भीटी के उधरना गांव में संदिग्ध हालात में जलकर वृद्घ महिला की मौत हो गई। इससे समूचे गांव में हड़कंप मच गया। एएसपी व सीओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। भीटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधरना गांव निवासी महिला पार्वती (75) का शव ग्रामीणों ने मंगलवार सबुह घर से करीब 800 मीटर दूर पड़ा देखा। महिला आग से जल चुकी थी। उसका शव जहां मिला, वहां मंगलवार भोर में ही गांव निवासी खदेरु के पुआल में आग लग गई थी।
ग्रामीणों के अनुसार उसे बुझाने के लिए कोई नहीं गया। सुबह महिला का शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। खबर गांव में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। थोड़ी देर बाद एएसपी संजय कुमार राय, सीओ शुभम कुमार व थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम को जांच का निर्देश दिया गया है। घटना की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बुधवार को जांच की दिशा में तेजी लाई जाएगी।
पार्वती की शादी उधरना गांव निवासी साधू निषाद से हुई थी। साधू व पार्वती से तीन पुत्र हुए। एक पुत्र एक दशक पहले से लापता है। एक अन्य पुत्र रामटहल की शादी होने के बाद मौत हो गई, जबकि तीसरा पुत्र रामजतन मुंबई में रहता है। वर्षों पहले साधू की मौत के बाद पार्वती ने गांव निवासी कांशीराम से शादी कर ली। उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। जिनसे एक पुत्र बाबूलाल हैं।
कांशीराम से शादी के बाद पार्वती को एक पुत्र विजय हुआ। विजय अपनी पत्नी के साथ ही गांव में अलग रहता है। कांशीराम का भी निधन हो जाने के चलते पार्वती दिवंगत हो चुके रामटहल की पत्नी के साथ रहकर गुजर बसर कर रही थीं। कांशीराम की संपत्ति को लेकर विजय व बाबूलाल के बीच मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में पार्वती का बयान एसडीएम कोर्ट में होना था जिसके पहले यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें