फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कॉर्पोरेशन की लापरवाही बन रही फोरलेन मार्ग के निर्माण में बाधा

विज्ञापन
फोटो 17, अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में विद्युत पोल न हटने से प्रभावित हो रहा फोरलेन सड़क का निर्मा? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर पुलिस चौकी तक फोरलेन निर्माण में पॉवर कॉर्पोरेशन की लापरवाही बड़ी बाधा बन रही है। दरअसल संबंधित मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के 60 खंभों को अब तक नहीं हटाया जा सका है, जबकि खंभों को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा पॉवर कॉर्पोरेशन को 1.16 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा चुका है। मौजूदा समय में फोरलेन निर्माण के लिए सड़क के किनारे खुदाई की गई है। विद्युत खंभा न हटाए जाने के चलते निर्माण कार्य बाधित हो गया है। इससे संबंधित मार्ग पर प्रतिदिन जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर पुलिस चौकी तक इन दिनों फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में सबसे बड़े बाधक खंभे बन रहे हैं। बताते चलें कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर पुलिस चौकी तक लगभग 1.88 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की गई थी। पांच करोड़ 87 लाख 98 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन का कार्य पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया था। 14वें वित्त आयोग के तहत निर्मित होने वाले इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था पीके कंस्ट्रक्शन को सौंपा।
गत 24 सितंबर को विधिविधान से हवन पूजन के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन सरिता गुप्ता ने शिलान्यास किया। इसके बाद से निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ने प्रारंभ कर दिया। शिलान्यास के एक सप्ताह बाद से ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि, पॉवर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप सिंह ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा संबंधित मार्ग के दोनों तरफ लगे 60 खंभों व ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग अब तक नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

इसके चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इस बीच अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुरेश कुमार ने बताया कि विद्युत खंभों की शिफ्टिंग के लिए लगभग एक माह पूर्व 1 करोड़ 16 रुपये उपलब्ध करा दिया गया था।
बिजली के पोलों की शिफ्टिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया जनपद स्तर पर दो दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई है। संबंधित पत्रावली को मंजूरी के लिए अयोध्या मंडल भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें