फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के 12 घंटे के भीतर हटेंगे पोस्टर बैनर

Sun, 03 Mar 2019 10:30 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureaue/Ambedkarnagar
विज्ञापन
डीएम ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार शाम लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम सुरेश कुमार ने मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्हें निर्देश दिया गया कि जो जिम्मेदारी चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप दी गई है उसका पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कहीं किसी भी स्तर की जानकारी मिले तो एक दूसरे का सहयोग लेकर मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराए। 32 सेक्टर एवं 13 जोनल मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मतदेय स्थलों की संवेदनशीलता को लेकर विस्तार से समीक्षा की। कहा कि जो भी मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, वहां चुनाव से पहले ही जरूरी इंतजाम किए जाए। बूथों पर बिगड़े पड़े हैंडपंपों को अविलंब दुरुस्त कराने तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप को दुरुस्त करवा लेने का निर्देश दिया। बूथों पर आवागमन, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था संबंधी समीक्षा भी डीएम ने की।

कहा कि सभी अधिकारी एक दूसरे का मोबाइल नंबर फीड कर लें, जिससे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में तत्परतापूर्वक मामले का निपटारा किया जा सके। सख्त निर्देश के साथ कहा कि आचार संहिता लागू होने के 12 घंटे के भीतर ही दीवारों पर लिखे गए सभी तरह के नारे व प्रचार सामग्री हटा दी जाए। इनसे जुड़े होर्डिंग, बैनर व पोस्टर भी नहीं लगे रहने चाहिए। यह काम प्राथमिकता से हो, इसके लिए अभी से सभी क्षेत्रों में टीम बना ली जाए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है। उनका नाम जोड़ने का प्रयास जारी रहे। समीक्षा में पाया गया कि 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 13 जोनल मजिस्ट्रेट बैठक में नहीं पहुंचे हैं। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव की बैठक में गैर हाजिर रहने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ राय व डीडीओ वीरेंद्र सिंह के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार व तमाम विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें