फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: न्यायालय परिसर में खुलेगा पोस्ट ऑफिस, कवायद शुरू

Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस स्थापना के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डाक विभाग को पत्राचार किया गया है। साथ ही जगह का चिह्नांकन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में लंबे समय से डाकघर की स्थापना की मांग की जा रही है। यहां प्रतिदिन करीब आठ हजार लोगों का आवागमन होता है। जिला जज चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर प्रधान डाक घर के अधिकारियों ने पोस्ट ऑफिस संचालन को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इसके लिए डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट गेट के पास जगह का चिह्नांकन कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही डाकघर का संचालन शुरू हो सकेगा। महामंत्री अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। डाक सेवा शुरू होने से अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें