फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो को मेडिकल कॉलेज का बताया

Thu, 10 Apr 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल एक अश्लील वीडियो को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर का बताकर यहां के कई लोगों के एचआईवी पॉजीटिव होने की बात कही जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंडन जारी किया और इसे सरकार व कॉलेज की छवि धूमिल करने वाला बताया। इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सप्ताह से एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर इसे मेडिकल कॉलेज का होना बताया जा रहा है। बुधवार शाम से ही इसे पुन: मेडिकल कॉलेज का बताकर यहां के कई लोगों के एचआईवी पॉजीटिव होने की बात कही जाने लगी। इसे देखते हुए प्राचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम एक बैठक आयोजित की। इसके बाद यहां के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इस प्रकरण का खंडन किया है।
उन्होंने वायरल वीडियो के मेडिकल कॉलेज का न होने के साथ इसे कॉलेज, जिले और सरकार की बदनामी करने की साजिश बताया है। साथ ही इस पूरे प्रकरण पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का फोटो और वीडियो न बनाने की भी बात कही है। उन्होंने विज्ञप्ति में यहां की फोटो और वीडियो बनाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें