फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई शिवरात्रि

Mon, 04 Mar 2019 10:06 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
ऊं नम: शिवाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पर्व पर बोल बम, बम भोले व ऊं नम: शिवाय के जयकारों के साथ क्षेत्र स्थित सभी शिवालय गूंज उठे। रात करीब दो बजे से ही शिवालयों में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार दिखाई पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव और मां पार्वती की झांकी निकाली।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्य आकर्षण का केंद्र पवित्र धाम शिवबाबा रहा। यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जगह-जगह डीजे पर बज रहे भोलेबाबा के गीत लोगों को भक्तिरस में सराबोर करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें