फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर संभाला मोर्चा, सजे पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में मतदान कराने के लिए बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने सभी तरह के आवश्यक प्रबंध पूरे किए। इसमें बैरिकेडिंग से लेकर कागजातों का मिलान आदि का कार्य शामिल रहा। पिंक बूथों को सजाने का दौर भी शाम तक लगभग पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

चार अलग-अलग स्थानों से रवाना होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचने के साथ ही जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया। प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान कार्मिक प्रथम, एक मतदान कार्मिक द्वितीय व एक मतदान कार्मिक तृृतीय की तैनाती है। इन चार कर्मियों के अलावा पुलिसकर्मी भी साथ में ही बूथों पर पहुंचे। मतदान में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को अध्यक्ष व सभासद पद के अलग-अलग बैलेट पेपर, निर्वाचक नामावली, मत पेटिका, धागा, स्याही, लॉक व मुहर के अलावा स्वास्थ्य किट भी सौंपा गया।
इन सभी सामग्रियों के साथ कर्मचारियों ने बूथों पर पहुंचते ही मतदान कराने से जुड़ी प्रक्रिया का अवलोकन किया और उसके अनुरूप लाइन लगवाने, मत पेटिका रखने तथा मतदान के लिए गुप्त स्थान तैयार करने की मुहिम में जुट गए। शाम होते-होते यह सभी काम पूरा कर लिए गए। सभी निकायों में 2-2 पिंक बूथ भी तैयार किए गए हैं। इसमें महिला कर्मचारियों का सहयोग अन्य कर्मियों ने किया। इससे पहले सभी निकाय के सफाईकर्मियों ने बूथों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। कई जगहों पर चूने का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर, टांडा व जलालपुर आदि निकायों में मोबाइल शौचालय की व्यवस्था भी एक दिन पहले ही कर दी गई। पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करते हुए गर्मी से बचाव के भी इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें