फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही पर सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 21 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज(अंबेडकरनगर)। छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपी सिपाही को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। इस बारे में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी से शिकायत की। उसने बताया कि तीन दिन पहले पुत्री के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। उसने जहांगीरगंज थाने जाकर घटना की तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई नहीं की। महिला की शिकायत एसपी अजीत सिन्हा ने कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर सिपाही दीपक यादव को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि सिपाही ने थानाध्यक्ष को भी कार्रवाई को लेकर गुमराह किया। आरोपी को पकड़ने में शिथिलता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें