अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जांच में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाया गया। बुधवार को डेंगू के पांच मरीज मिले थे। उनका उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. बी झॉ ने बताया कि डेंगू की जांच और मरीजों के उपचार की जिला अस्पताल इंतजाम किए गए हैं।