फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिपाही से मारपीट, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इल्तिफातगंज मार्ग पर निरहू शाह बाग के पास पुलिस लाइंस में तैनात एक सिपाही से चार युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सिपाही की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग वाहनों से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार देर शाम निरहू शाह बाग के पास दो बाइक सवार चार युवक खड़े थे और उनके साथ एक युवती भी थी। इल्तिफातगंज मार्ग से अकबरपुर की तरफ आ रहे सिपाही को स्थिति संदिग्ध लगी तो उसने युवकों को वहां से जाने को कहा। आरोप है कि इस पर युवक अभद्रता करने लगे। लोगों का कहना है कि युवकों ने सिपाही के साथ हाथापाई भी की। इसकी सूचना सिपाही ने अकबरपुर कोतवाली को दी। थोड़ी ही देर में कई वाहनों से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक व युवती फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल का कहना है कि मारपीट जैसी कोई सूचना नहीं थी। किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें