फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमिका के पिता ने की थी किशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। किशोर महेश की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंकने के मामले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लेने का दावा किया है। गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ने बताया कि महेश का उसकी नाबालिक पुत्री से अवैध संबंध था। इससे उसकी समाज में काफी बदनामी हो रही थी। घटना वाले दिन भी वह उसकी पुत्री से मिलने आया था। इसी से नाराज होकर उसने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश मिश्र भी गांव पहुंच गए थे। एसपी ने मौका मुआयना करने के साथ ही ग्रामीणों व परिजनों से गहनता से पूछताछ की। एसपी ने परिजनों को भरोसा भी दिलाया था कि पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेगी। एसपी के निर्देश पर एसओ विवेक वर्मा ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ मामले में केस दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस घटना के खुलासे के लिए एसओ विवेक वर्मा के अलावा एसआई शैलेंद्र भारती, एसआई पवन कुमार, सिपाही विनोद मिश्र, जितेश विश्वकर्मा, सुनील कुमार, चंद्रभूषण, महिला सिपाही माधुरी, सुषमा आदि की टीम जुट गई।
एसओ ने बताया कि छानबीन के दौरान बीती रात करीब एक बजे मुखबिर से पता चला कि एक युवक संदिग्ध दशा में तिलकटंडा पुल के पास मौजूद है, और वह कहीं निकल भागने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और वहां मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान बताई। इतनी रात में उसके यहां मौजूद होने का कारण जानना चाहा गया तो उसने गांव निवासी महेश विश्वकर्मा की हत्या करने और बचने के लिए कहीं भागने की बात की। बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुुत्री से महेश का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे गांव में उसकी काफी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

घटना की रात भी वह उसकी पुत्री से मिलने पहुंचा था। उसकी पुत्री किसी बहाने से रात में घर से निकली तो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इस पर वह टार्च व लाठी लेकर उसे खोजने निकल पड़ा। घर से कुछ दूरी पर ही वे दोनों बातें करते दिखाई दिए। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने महेश पर लाठी से वार कर दिया। उसने जान बचाकर भागने का प्रयास किया और गेहूं के खेत में पानी होने की वजह से गिर गया। पीछा करते हुए उसने कई बार लाठी से वार कर दिया। इसके बाद वह वहां से घर चला आया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सनी लाठी भी बरामद कर ली है। अभियुक्त को बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें