फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह, अब पत्नी से रात को हुई फोन कॉल्स पर टिकी जांच

Sat, 12 Sep 2026 04:20 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में सिपाही संदीप की मौत में पुलिस को पारिवारिक कलह का शक गहराया है। रात में आखिरी बातचीत पत्नी से हुई थी। एक कॉल में लंबी बातचीत तो दूसरी बार महज 11 सेकंड बात हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिपाही संदीप की फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करतीं पत्नी रंजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में तैनात मऊ निवासी सिपाही संदीप कुमार की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ पारिवारिक कलह की आशंका को बल मिला है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले रात में संदीप की अपनी पत्नी रंजनी से दो बार फोन पर बातचीत हुई थी। इनमें एक कॉल काफी देर तक चली, जबकि दूसरी बातचीत महज 11 सेकंड की थी। 

विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। अब पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में जुटी है। बताते चलें कि संदीप कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित किराये के कमरे में मिला था। वह पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात थे। 

शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो मेस के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर साथी कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर संदीप का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें