फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया विशेष एंटी रोमियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी देने तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सोमवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय पर एंटी रोमियो अभियान चलाया। नगर के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के निकट चलाए गए अभियान के दौरान 40 से अधिक युवाओं के न सिर्फ आईकार्ड की जांच हुई, बल्कि संदिग्ध पाए जाने पर कई का नाम पता भी नोट किया गया। छात्राओं व युवतियों को सुरक्षा के तौर तरीके बताए गए तथा पुलिस की तरफ से सभी जरूरी मदद मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों गीता, स्वाति, बनवारी मौर्य ने अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग, शहजादपुर, बस स्टेशन क्षेत्र स्थित स्कूल कॉलेजों के निकट पहुंचकर एंटी रोमियो अभियान चलाया। 40 से अधिक छात्रों को रोककर उनके आईकार्ड की जांच की। संदिग्ध पाए जाने पर उनका नाम व पता नोट किया। इसके अलावा सभी टैक्सी स्टैंडों पर भी सघन जांच अभियान चलाया। महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं व युवतियों को रोककर उनसे वार्ता की और उन्हें उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें