अंबेडकरनगर में थाने में व्यायाम प्रशिक्षण में भाग लेते पुलिस कर्मी-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए बुधवार को विभिन्न थानों में व्यायाम शिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाने के साथ योग के आसनों का अभ्यास किया। कहा गया कि व्यक्ति अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन तभी कर सकता है, जब वह निरोग व अनुशासित होगा। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस कर्मी न सिर्फ अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें बल्कि अनुशासन प्रिय भी बने।
जनपद के विभिन्न थाना परिसरों में बुधवार को व्यायाम प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अनुशासित रहने एवं स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। थाना परिसरों में पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद योग भी किया। पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि व्यक्ति का स्वास्थ्य ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। ऐसे में जरूरी है कि हर पुलिस कर्मी अपने अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन तभी हो सकता है जब व्यक्ति मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ होगा। बाद में पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास भी किया। उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। योग के लाभ से भी अवगत कराया गया।