फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। संरक्षित पशुओं की तस्करी के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। एसओ भीटी ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की के पहले का नोटिस चस्पा किया है। तीनों आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन

एसओ भीटी राजीव कुमार यादव ने बताया कि सलमान निवासी पीठापुर खजुरी थाना अहिरौला, छोटू उर्फ जुबेर निवासी सोफीपुर थाना देवगांव तथा संजीव निवासी मुस्लिमपुर भिटिया थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ अंतरजनपदीय संरक्षित पशु गिरोह के सदस्य हैं।
तीनों के खिलाफ बीते दिनों थाने में संरक्षित पशुओं की तस्करी आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी तब से फरार चल रहे हैं। तीनों आरोपियों के घरों पर शुक्रवार को कुर्की से पहले का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि इसके साथ ही गांव में डुग्गी पिटवा कर आरोपियों को तत्काल न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी भी दी गई है। अन्यथा की स्थिति में उनकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें