हजपुरा(अंबेडकरनगर)। सात माह पूर्व किशोरी का अपहरण करने के बाद भागे चल रहे आरोपी के गांव नारीपुर महेनाजपुर में कुर्की की कार्रवाई के लिए मुनादी कराई गई।
सम्मनपुर निवासी एक व्यक्ति ने 28 अप्रैल 2025 को आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी का अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी गांव से भाग निकला था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी के हाजिर न होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। शनिवार को उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मुनादी कराई।