फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा, वितरित किया लंच पैकेट

विज्ञापन
फोटो 12 अंबेडकरनगर के फब्बारा तिराहे के निकट पुटपाथ बस्ती में लन्च वितरित करते पुलिसकर्मी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लॉक डाउन के बीच शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने आर्थिक रूप से कमजोर 150 नागरिकों में लंच पैकेट का वितरण किया। लंच पैकेट वितरण से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया गया। आह्वान किया गया कि लॉक डाउन के दौरान वे सभी घरों पर ही रहें। कोरोना से लड़ने का सिर्फ यही एक रास्ता है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के चलते दैनिक रोजगार करने वालों की रोजी रोटी ठप हो जाने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अकबरपुर नगर के फौव्वारा तिराहा के निकट झोपड़ पट्टी में रह रहे रोजमर्रा के कार्यों से जुड़े नागरिकों के समक्ष आर्थिक मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल धरिकार समाज के सदस्य बांस से बनी टोकरी, पंखा, डोलची आदि की बिक्री कर परिवार का खर्च चलाते हैं। उधर अन्य नागरिक भी अलग-अलग तरह के जो काम करते थे, वह लॉक डाउन के चलते पूरी तरह ठप हो गए हैं। इनका दर्द महसूस करते हुए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील रवैया अपनाया। पुलिस अधिकारियों ने निजी मद से राशन व अन्य सामग्री एकत्र कराई। इसके बाद उसे लेकर वितरण के लिए पहुंच गए।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने धरिकार समाज के सदस्यों के साथ ही कमजोर वर्ग से जुड़े अन्य नागरिकों के बीच लंच पैकेट का वितरण किया। इससे पहले परिवार के सभी सदस्यों को सैनिटाइज किया। बाद में उन्हें जरूरी राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर एसडीएम मोईनुल इस्लाम, सीओ धर्मेंद्र सचान, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रियंका मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें