फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, सदमे में परिजन

विज्ञापन
भिउरा गांव में मृत किशोरी के घर के बाहर सफाई करती महिला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/कटेहरी। अहिरौली पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली किशोरी के परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर तो दी लेकिन पुलिस ने शनिवार को भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। परिजनों ने पुलिस पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने और किशोरी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर घटना के 24 घंटे बाद भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं, गाजीपुर के प्रिंस और मुकेश हत्याकांड के आरोपी सतीश व एक बाल अपचारी को पकड़ कर पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन





पिता की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई



भिउरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार कोगाजीपुर के छतरपुर निवासी प्रिंस कुमार कुशवाहा व नोनहरा के आरो लालापुर निवासी मुकेश पासवान में शव मिल थे। हत्याकांड के खुलासे के लिए बृहस्पतिवार को सतीश व अहिरौली क्षेत्र के एक किशोर के अलावा भिउरा गांव की तीन किशोरियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था। उसी रात करीब एक बजे पुलिस तीनों किशोरियों को गांव छोड़ आई थी। शुक्रवार सुबह इनमें से एक 16 वर्षीय किशाेरी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।





न मोबाइल मिला, न हत्या के हालात का किया जिक्र

शनिवार शाम पुलिस विभाग की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर मुकेश और प्रिंस की हत्या का 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया गया है। इसमें बताया गया है कि हत्या में शामिल सतीश कुमार निवासी गाजीपुर व अहिरौली क्षेत्र के एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। हालांकि इनके पास से मृतकों के मोबाइल या अन्य कोई सामान बरामद होने का जिक्र नहीं किया गया है। हत्या किन हालात में हुई, इस राज से भी पुलिस का प्रेस नोट पर्दा उठाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन




-



वर्जन

तहरीर मिलते होते ही होगी जांच



किशोरी के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रिंस और मुकेश के हत्यारोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड मिल गई है। हत्यारोपियों से पूछताछ का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मृतकों के मोबाइल ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें