आलापुर। क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव निवासी सूर्यभान के बेटे हिमांशु को पुलिस एक माह बीत जाने के बाद भी खोज नहीं पाई है। पुलिस ने दिल्ली व लखनऊ की खाक छानी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
अब पुलिस की नजर बिहार पर टिकी है। टीम बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाश कर रही है। हिमांशु 21 नवंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि जिस समय अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में हिमांशु की साइकिल दिखाई पड़ी थी, उसी समय बिहार जाने वाली ट्रेन भी प्लेटफार्म एक पर खड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया गुमशुदा छात्र की तलाश में बिहार भेजी गई टीम दो दिनों सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।