फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री से अभद्रता करने पर दरोगा लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। भाजपा नेता से अमर्यादित ढंग से बातचीत करने के मामले में दोषी दरोगा को एसपी ने गुरुवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि यह मनबढ़ दरोगा अक्सर लोगों के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है। क्षेत्र के लोगों ने भी इसको लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया को शिकायत मिली थी कि आलापुर थाने पर तैनात दरोगा अवसाफ अली पीड़ितों की फरियाद सुनने के बजाए उल्टे उन्हें ही जलील करता है। गुरुवार को एक मार्ग दुर्घटना के पीड़ित को लेकर थाने पहुंच गए। पीड़ित शिकायत दर्ज कराता इससे पहले ही दरोगा रौब झाड़ने लगे। भाजपा नेता ने हस्तक्षेप किया तो वह उन पर भी भड़क गया।
अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हद में रहने की सलाह दे डाली। इस पर भाजपा नेता ने मामले की शिकायत सीओ अमरबहादुर से की। उन्होंने दरोगा को बुलाकर फटकार लगाई। इस बीच भाजपा नेता ने जिला मुख्यालय एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने दरोगा को गुरुवार रात लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें