फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन थानों में नए थाना प्रभारी हुए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। अकबरपुर कोतवाल सत्येंद्र सिंह को जलालपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जलालपुर के प्रभारी रामलखन पटेल को राजेसुल्तानपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इन्हें पहले बसखारी थाने की कमान सौंपी गई थी, लेकिन अब संशोधन कर दिया गया है। जैतपुर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को टांडा का कोतवाल बनाया है, जबकि टांडा कोतवाल नीरज सिंह को अकबरपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। महरुआ थानाध्यक्ष बब्बूलाल मिश्र को जैतपुर का प्रभारी, जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात रहे दिनेश यादव को सम्मनपुर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी के पीआरओ रामअवतार को आलापुर कोतवाली की कमान दी गई है, जबकि जलालपुर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक नागेन्द्र सरोज को थाना प्रभारी मालीपुर बनाया गया है। जैतपुर में एसएसआई रहे रामनिवास महरुआ थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। संतोष गौड़ को एसएसआई अकबरपुर से बसखारी थाना प्रभारी बना दिया गया है। मालीपुर थाना प्रभारी रहे अश्वनी विश्वकर्मा पुलिस कार्यालय में सोशल मीडिया सेल के प्रभारी बनाए गए हैं। आलापुर थाना प्रभारी विवेक वर्मा को एसपी का नया पीआरओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अतर सिंह को टांडा थाने में बतौर उपनिरीक्षक भेजा गया है। थानाध्यक्ष सम्मनपुर प्रदीप कुमार सिंह को एसएसआई अकबरपुर बनाया गया है। बसखारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रिट सेल के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें