फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीसीएम की चपेट में आने से खंभे टूटे

Fri, 03 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र के पतौना बिजली घर के आदमपुर तिंदौली गांव में राशन पहुंचाकर वापस आ रही डीसीएम की चपेट में बिजली का तार आने से तीन खंभे टूट गए। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लगभग 12 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे गुुल हो गई। देर शाम कुछ गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पतौना बिजली घर से आदमपुर, किशुनीपुर सहित एक दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को किशुनीपुर से गल्ला पहुंचाकर अकबरपुर जा रही डीसीएम आदमपुर तिंदौली गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान डीसीएम के पिछले हिस्से में बिजली का तार फंस गया। तार खिंचने से लगातार तीन बिजली के खंभे टूट गए। एक खंभे पर लगा 10 केवीए ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया।

स्थानीय लाइनमैन को बुलाकर वाहन स्वामी से 20 हजार रुपये नकद दिलाया। देर शाम आदमपुर व तिंदौली गांव को छोड़कर अन्य गांव की आपूर्ति बहाल करा दी गई। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। कर्मचारी फाल्ट को ठीक कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें