अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में रविवार को अकबरपुर नगर के साकेत एकेडमी में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।डॉ. मनीराम ने पढ़ा कि अगर नौकरी, राजनीति होती तो एग्जाम क्यों नहीं, मगर समाजसेवा है तो वेतन व पेंशन का काम नहीं। डॉ. करुणा वर्मा ने पढ़ा कि राखी है पर वह कलाई नहीं, जिस पर सजे वह भाई नहीं है। सूनी हुई यहां राखी बहन की, चंदन का टीका किसे वह लगाए।। संजय सेवारा ने पढ़ा कि आज समय का वह परवाज नहीं निकला, आसमान निहारता रहा चांद नहीं निकला। संचालन कर रहे तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु ने बताया कि गोष्ठी में कई कवियों ने कविता के माध्यम से समाज में फैली समस्याओं को उजागर किया। इस दौरान कौशल सिंह सूर्यवंशी, डॉ. जनार्दन शुक्ल, डॉ. मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।