अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद यादव सोमवार को जिले में पहुंचेंगे। वे अकबरपुर नगर में विभाजन की विभीषिका विषय पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आम लोग भी शामिल होंगे। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी। इसकी तैयारियों के लिए क्षेत्रीय महामंत्री विजयप्रताप सिंह की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।