फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1388 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात

Mon, 29 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सितंबर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 126वीं मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अगुवाई में 1388 बूथों पर 12,466 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम के विचार सुने।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने अकबरपुर नगर मंडल के बूथ संख्या 36, नासिरपुर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के आवास पर मौजूद रहे। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री देश की विभूतियों, सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय पर्वों पर जो संदेश देते हैं, वह देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह और गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद भगत सिंह का साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए मार्गदर्शक है, जबकि लता मंगेशकर के गीत भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति का उत्सव है, दीपावली और उसके बाद छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित महत्वपूर्ण महापर्व हैं। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया और सात अक्तूबर वाल्मीकि जयंती का भी उल्लेख किया गया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष, कपिलदेव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू आदि ने भी कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें