फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

Wed, 26 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
Pledge of unity and integrity
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय, माध्यमिक अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बुधवार को संविधान दिवस मनाया। छात्र व शिक्षक एक विशेष प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में प्रेरणादायक संबोधन दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आरडी आरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज में प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने कहा कि संविधान नियमों व कानून का एक ऐसा पुलिंदा है, जिससे सभी नागरिकों के सर्वांगीण विकास का पथ प्रशस्त होता है। इसके अलावा राजकीय हाई स्कूल चंदनपुर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा व अन्य विद्यालयों में मनाया गया।
बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइय्या आश्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पांडेय ने किया। प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संविधान भारतीय जनमानस का जीवन दर्शन है। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो. पवन कुमार गुप्त, डॉ. रमेश कुमार, राम अचल यादव, डॉ. राजितराम यादव व संचालक डॉ. सत्येंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें