फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ रवाना हुए खिलाड़ी

Sun, 12 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले से सात खिलाड़ी रविवार को आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। प्रतियोगिता का आगाज सोमवार 13 अक्तूबर से होगा।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल की टीम में जिले के पांच खिलाड़ियों अंशुल वर्मा, अनुराग, बलवंत राजभर, अभिनव सिंह व अनुराज को मुख्य टीम में जगह मिली है, जबकि दो खिलाड़ियों उत्कर्ष पुष्कर व अंशुमान दुबे को रिजर्व सूची में रखा गया है। रविवार की सुबह एकलव्य स्टेडियम से खिलाड़ियों को रवाना किया गया। क्रिकेट कोच मृत्युंजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने तैयारी के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले दिन उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद लीग चरण के मैच होंगे। अयोध्या मंडल की टीम का पहला मुकाबला सोमवार को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें