फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के निर्माण के लिए पीपे पहुंचने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुलतानपुर। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर इस वर्ष नदी की धारा अधिक लंबी होने के कारण 84 पीपे लगने के बावजूद लगभग 21 पीपे कम पड़ गए। पीपा पुल को दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक चालू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने काम तेज करा दिया है। इसमें नौ पीपे प्रयागराज से आ चुके हैं। 12 पीपे शीघ्र ही दो-तीन दिनों में आ जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया घाट सरयू नदी पर पीपे का पुल 15 नवंबर से चालू हो जाता था। परंतु इस वर्ष नदी की धारा कटान के कारण अधिक चौड़ी हो गई है। इसके चलते अभी तक पुल चालू नहीं हो सका। इसके लिए लोक निर्माण विभाग गोरखपुर द्वारा प्रयागराज से 21 पीपे मंगाए जा रहे हैं। इनमें से नौ पीपे कम्हरिया घाट पर आ भी चुके हैं। बाकी 12 पीपे दो-तीन दिनों में आ जाएंगे।
कम्हरिया घाट पर पीपे का पुल अभी तक चालू न होने के कारण राहगीरों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। शाम पांच बजे तक नाव का भी संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को मजबूर होकर बिड़हरघाट पुल के रास्ते आवागमन करना पड़ता है। इससे लोगों को 50 से 55 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जेई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से प्रतिदिन दो-तीन पीपे आ रहे हैं, अभी तक नौ पीपे कम्हरिया घाट पर आ गये हैं। बाकी 12 पीपे शीघ्र ही दो-तीन दिन में आ जाएंगे और दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक पीपे का पुल चालू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें