फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पाइपलाइन फटी, 15 हजार की आबादी पानी को तरसी

विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर चुंगी नाका के निकट शनिवार सुबह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के मीरानपुर चुंगी नाका के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन से पानी सड़क पर फैलने से आसपास की दुकानों के पास जलभराव हो गया। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया।
करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे पाइपलाइन दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सड़क पर पानी फैलने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। ईओ राजमणि मिश्रा ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें